Breaking News in Hindi

श्योपुर में चलती कार में अचानक लगी आग, जलकर हुई राख

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में गुरुवार की देर रात को एक चलती कार में अचानक आग लग गई, आपको बता दें कि कुछ ही देर में कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। गनीमत यह रही कि कार के डेस्क बोर्ड से चिंगारी उठती देख ड्राइवर ने कार को सड़क किनारे रोक लिया और कार में बैठे एक अन्य व्यक्ति को तत्काल बाहर निकाला इस वजह से दोनों की ही जान बच गई, यह घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के श्योपुर – मुरैना मुख्य मार्ग के पास की है।

यहां ग्वालियर से श्योपुर में अपनी ससुराल जा रहे ग्वालियर निवासी बंटी और ड्राइवर कादीर खान को वीरपुर बाजार क्रॉस करने के बाद चक्क चांद खां गांव के पास अचानक कार के डेस्क बोर्ड में चिंगारी उठती हुई दिखी तत्काल ड्राइवर कादीर और बंटी गेट खोलकर भाग गए, तभी देखते ही देखते कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई, बताया जा रहा है कि यह डीजल कार थी अज्ञात कारण के चलते उस में आग लगी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...