Breaking News in Hindi

सनावद के चार व बड़वाह सिविल अस्पताल के 27 डाक्टरों व स्वास्थ्य अधिकारियों को नोटिस जारी

खरगोन। इन्दौर संभागायुक्त माल सिंह ने छह सितंबर को सिविल अस्पताल बड़वाह का प्रातः 8:50 मिनट एवं सिविल अस्पताल सनावद का प्रातः 9ः40 को आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त सिंह ने चिकित्सा अधिकारियों एवं पैरामेडिकल स्टाफ अनुपस्थित पाये जाने पर कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा सनावद व बड़वाह सिविल अस्पताल के कुल 31 अधिकारी कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए हैं। इनमें सिविल अस्पताल सनावद के शल्य क्रिया विशेषज्ञ डा. राहूल कमार अटोदे, पीजीएमओ डा. विजय कुमार कोरी, शिशु रोग विशेषज्ञ विरेन्द्र कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ हंसा पाटीदार को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।

इसी प्रकार बड़वाह सिविल अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ यशवंत भालगे, बंध पत्र चिकित्सक कामिनी पटेल, डा. साक्षी अग्रवाल, गुजालिका कागे, दंत चिकित्सक अजय कटारा, स्त्री रोग विशेषज्ञ कामाक्षी वर्मा, एमपी एचडब्ल्यू दीपक शर्मा, वार्ड बाय कमल आर्य, नरेन्द्र खराले, नेत्र सहायक सीमी बिरला, एमपी एचडब्ल्यू नरेन्द्र जोशी, लेब तकनीशियन भावना पंचारे, लेब तकनीशियन आरके सोलंकी, लेब तकनीशियन महेन्द्र पटेल, लेब सहायक क्रितेश नंदिनी, नर्सिंग ऑफिसर रश्मि सांवले, लेब सहायक विनोद पाटीदार, संविदा एसटीएस राकेश खेड़ेकर, संविदा एसटीएस नितिन पाडनी, संविदा लेब तकनिशीयन अंतिम परमार, संविदा फार्मासिस्ट रीना मण्डलोई, सर्पोटिंग स्टॉप रानी बड़ोदिया, संविदा एडस लेब तकनीशियन गणेश पाटीदार, रियल सेक्यूरिटी एवं हाउसिंग सर्विस इंदौर संचालक तथा सुपरवाईजर मनिष आदिवाल को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...