Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

सब्जी तोड़ते समय महिला को सांप ने काटा स्वजन झाड़-फूंक कराने ले गए समय पर इलाज ना मिलने से मौत

श्योपुर। लाडपुरा गांव में सब्जी तोड़ते समय सांप काटने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना शनिवार की सुबह 7 बजे की है। महिला को पहले झाड़ फूंक कराया। उसके बाद इलाज के लिए विजयपुर अस्पताल ले गए, जहां समय पर इलाज ना मिल पाने से महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार लाडपुरा निवासी 62 वर्षीय नब्बा पत्नी रामस्वरूप जाटव शनिवार की सुबह 7 बजे घर के पास लगी बाड़ी में सब्जी तोड़ रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई, जब इस बारे में स्वजनों को पता चला ताे तुरंत झाड़ फूंक कराने के लिए के लिए ले गए। उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। उसके बाद स्वजन सबलगढ़ अस्पताल ले गए, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वजन उसे विजयपुर अस्पताल लेकर जहां उसका पीएम हुआ। विजयपुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.