Breaking News in Hindi

समीक्षा में 21 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही, एक उम्मीदवार का नामांकन हुआ अस्वीकृत

लोकसभा चुनाव के तहत 19 अप्रेल तक जमा किए गए नामांकन फार्मों में 21 उम्मीदवारों के फार्म सही पाए गए हैं। एक उम्मीदवार के दो आवेदनों में से एक अस्वीकृत किया गया है। अब 22 अप्रैल को नामांकन वापसी के बाद पता चलेगा कि क्षेत्र में कितने उम्मीदवार रह जाएंगे।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की विधिवत संवीक्षा (जांच) की गई। इस दौरान प्रेक्षक कृष्णा आदित्य की मौजूद थे। इस दौरान प्रत्याशी व उनके अधिकृत प्रतिनिधगण मौजूद थे। जांच में 21 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए। एक प्रत्याशी का नामांकन अस्वीकृत हुआ है। विभिन्न त्रुटियों की वजह से श्री हरदास का नामांकन हुआ है अस्वीकृत। इनके अलावा योगेन्द्र सिंह यादव द्वारा भरे गए दो नामांकन में से एक अस्वीकृत हो गया है। उनके द्वारा इंडियन नेशनल कॉंग्रेस के प्रत्याशी के रूप में भरा गया नामांकन अस्वीकृत और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रस्तुत नामांकन स्वीकृत हुआ है। इसलिए उनकी उम्मीदवारी बरकरार है। इस प्रकार ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से अभी तक 21 उम्मीदवार चुनाव मैदान में मौजूद हैं। इनमें से कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष रहेंगे यह 22 अप्रैल को नाम वापसी के बाद स्पष्ट होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...