Breaking News in Hindi

साढ़ेसाती का झांसा देकर लूटा मंगलसूत्र और मोबाइल, लुटेरा उत्तराखंड से गिरफ्तार

इंदौर। पुलिस ने ऐसे ठग-लूट गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो बुजुर्गों और महिलाओं से आभूषण और नकदी लूटकर फरार हो जाते हैं। आरोपित ने एक महिला से तो शनि की साढ़ेसाती का झांसा देकर सोने का मंगलसूत्र और मोबाइल छीन लिया था। इस गिरोह के सदस्य पूरे देशभर में घटनाएं करते हैं। पकड़ा गया आरोपित भी मध्य प्रदेश के देवास और राजस्थान के जयपुर में घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

सुबह सैर के दौरान महिला को लूटा

 

इंदौर के एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक, स्थानीय अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में 30 मई को प्रभा द्विवेदी के साथ अहिल्यानगर (सर्विस) रोड पर घटना हुई थी। सुबह की सैर कर घर लौट रहीं प्रभा से आरोपितों ने बात की और कहा कि शनि की साढ़ेसाती चल रही है। उन्हें थोड़ा आगे-पीछे चलने के लिए कहा, फिर मंगलसूत्र उतरवा लिया। थैली में रखवाया और झपट्टा मारकर छीनकर भाग गया।

 

ऐसे धराए आरोपी

पुलिस ने बाइक के सीसीटीवी फुटेज निकाले तो उत्तराखंड की निकली। वाहन मालिक को पकड़ा तो उसने बताया कि बाइक जाकिर हुसैन निवासी गूलर भोज रुद्रपुर (उत्तराखंड) को देना बताया। टीम ने सोमवार को जाकिर को पकड़ लिया। एडीसीपी के मुताबिक, उसका साथी गुलफाम अभी फरार है। गूलर भोज में डेरों पर रहने वाला जाकिर और गुलफाम शातिर अपराधी हैं। दोनों बाइक से ही निकलते हैं। आते और जाते वक्त घटनाएं करते हैं। दोनों ने इंदौर आने के पहले देवास और जाने के बाद जयपुर में भी घटनाएं की थीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...