Breaking News in Hindi

सात अगस्त को रायगढ़ आ सकते हैं पीएम मोदी भाजपा ने शुरू की तैयारी

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात अगस्त को एक बार फिर छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो वह इस बार रायगढ़ में आमसभा करेंगे। यहां पीएम नेशनल हाईवे से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास भी कर सकते हैं। पीएम के आगमन की भनक लगते ही पार्टी ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ भाजपा भाजपा के प्रभारी ओम माथुर मंगलवार को रायगढ़ में स्थानीय प्रमुख नेताओं के साथ बैठककर सभा की तैयारियों पर चर्चा कर सकते हैं।

नेशनल हाइवे से जुड़ी परियोजनाओं की दे सकते हैं सौगात

जानकारी के मुताबिक सभा की जिम्मेदारी यहां पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को दी जा सकती है। पीएम के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा एड़ी-चोटी का बल लगाएगी। बिलासपुर संभाग के अलग-अलग जिलों से लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी की सभा में बड़ी भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पहले सात जुलाई को पीएम ने रायपुर में भाजपा के विजय संकल्प रैली को संबोधित किया था और कई विकास कार्यों की सौगात दी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...