Breaking News in Hindi

साधु के रुप में शैतान…10 साल की बच्ची से दुराचार की कोशिश करते रंगे हाथ पकड़ा, परिजनों ने अर्धनग्न पुलिस के हवाले किया

शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल में दुकान पर जा रही 10 साल की मासूम को ढोंगी बाबा ने दरिंदगी करने की कोशिश की। बाबा ने मासूम को किडनैप कर घर के अंदर ले जाकर दुराचार करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर परिजन पहुंच गए। परिजनों व स्थानीय लोगों ने ढोंगी बाबा के चंगुल से बच्ची को छुड़ाकर कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर अमलाई पुलिस ने आरोपी राम विशाल पण्डित उर्फ भूरा महाराज के खिलाफ दुराचार के प्रयास की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। यह पूरी घटना अमलाई थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

अमलाई थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के पास रहने वाले राम विशाल पण्डित उर्फ भूरा महाराज ने अमलाई थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची जो कि घर से दुकान चिंगम लेने निकली थी, जिसे अकेला देख सब बहला फुसला कर अपने घर ले गया, जहां दरवाजा बंद कर मासूम के साथ दुराचार का प्रयास कर रहा था, तभी परिजनों को घटना की जानकरी लगी और परिजन व पड़ोसी उसके घर जा पहुंचे, जहां दरवाजा बंद था।

दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला, जिस पर परिजनों ने धक्का मारकर दरवाजा खुलवाया और जो नजारा देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई, परिजनों ने आरोपी राम विशाल पण्डित उर्फ भूरा महाराज को अर्धननग्न अवस्था में ही पुलिस के हवाले कर दिया। मासूम के परिजनों की शिकायत पर अमलाई पुलिस ने आरोपी राम विशाल पण्डित उर्फ भूरा महाराज के खिलाफ धारा 354,354 (क)342 एवमं 7/8 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...