Breaking News in Hindi

साल 2024 का पहला सप्ताह इन 4 राशियों के लिए रहेगा कल्याणकारी, लव लाइफ व आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति और वृश्चिक ग्रहों की चाल 4 राशि वालों के लिए बेहद सौभाग्यशाली रहने वाली है। गुरु और बुध धन और प्रतिष्ठा प्रदान करेंगे।

धर्म डेस्क, इंदौर।वर्ष 2024 के पहले हफ्ते में देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में मार्गी रहेंगे। साथ ही बुध ग्रह वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दोनों ग्रहों की चाल 4 राशि वालों के लिए बेहद सौभाग्यशाली रहने वाली है। गुरु और बुध धन और प्रतिष्ठा प्रदान करेंगे। आइए जानते हैं नए साल के पहले हफ्ते किस राशि के साधकों का भाग्य चमकेगा।

मिथुन राशि

जीवन में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। रियल एस्टेट के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए सप्ताह अवधि शुभ रहेगी। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर सजग रहेंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरतापूर्ण सामंजस्य रहेगा। मित्रों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी।

सिंह राशि

अधूरे काम पूरे होने से राहत मिलेगी। सरकारी पक्ष से लाभ होगा। कर्मचारियों को मनचाही पदोन्नति मिल सकती है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। युवाओं को किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा। बाइक खरीदने के योग बन रहे हैं।

तुला राशि

साल 2024 का पहला सप्ताह बड़ी सफलता देगा। जीवन में एक साथ ढेर सारी खुशियां दस्तक देंगी। आपके व्यक्तित्व की चमक लोगों को आपकी तरफ आकर्षित करेगी।

मकर राशि

कड़ी मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। करियर से जुड़ी चिंता खत्म होंगी। अविवाहितों का विवाह हो सकता है। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित सप्ताह है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...