Breaking News in Hindi

सिंगरौली में बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम, जन्मदिन पर हुआ हादसा; रेस्क्यू जारी

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार शाम एक बड़ी घटना घटी. बरगवां थाना क्षेत्र के कसर गांव में एक तीन साल की मासूम बच्ची अपने जन्मदिन के दिन 25 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई. बच्ची के बोरवेल में गिरने से गांव में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने SDRF टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. तीन JCB मशीन लगाकर बोरवेल के पास ही एक गड्ढा खोदा जा रहा है. मौके पर सिंगरौली कलेक्टर समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

बरगवां थाना क्षेत्र के कसर गांव निवासी मासूम बच्ची का नाम सोनिया साहू (3) पिता पिंटू साहू है. सोनिया के घर से कुछ दूरी पर एक बोरवेल पिछले साल खोदा गया था, लेकिन पर्याप्त पानी नहीं मिलने की वजह से उसमें मोटर नहीं डाई गई. इसके बाद से बोर में मिट्टी डाल कर भर गया, लेकिन बारिश के दिनों में मिट्टी दबने से बोर में 20 से 25 फीट का गड्ढा बन गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...