Breaking News in Hindi

सीएम साय का जन्मदिन आज, PM मोदी, शाह और योगी ने दी शुभकामनाएं

रायपुर: आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी नाथ समेत कई दिग्गजों ने आज ने उनको जन्मदिन की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा- छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री ने लिखा कि साय छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। गरीबों और वंचित समुदायों के प्रति उनकी चिंता भी उल्लेखनीय है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर दी गई शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। वहीं मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी सीएम साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य अतिथि गृह पहुना में आज सुबह भगवान जगन्नाथ एवं बलभद्र जी के रथ के पहिये का विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर भगवान जगन्नाथ से प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

नंदीघोष रथ में भगवान जगन्नाथ एवं बलभद्र के रथ का पहिया रखा गया है, जिसका रायपुर शहर के विभिन्न वार्डों में भम्रण कराया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण संयोग रहा कि आज सुबह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर राज्य अतिथि गृह पहुना में भी बाजे-गाजे के साथ रथ का शुभ आगमन हुआ। इससे पूरे पहुना परिसर में उत्साह का माहौल बन गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...