Breaking News in Hindi

“सीट बंटवारे का काम स्मूथली चल रहा, कही कोई दिक्कत नहीं”, फुलवारी शरीफ वाली घटना पर तेजस्वी ने कही ये बात

इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस ((INDIA Alliance) के बीच लोकसभा चुनाव 2024(Lok Sabha Elections 2024) को लेकर सीट शेयरिंग (Seat Sharing) पर मंथन जारी है। इसी बीच सीट शेयरिंग पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे का काम स्मूथली चल रहा है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। कौन क्या कह रहा है, उसे पर हमें कोई जवाब भी नहीं देना है।

“जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा”
वहीं, पटना के फुलवारी शरीफ में कुछ दरिंदों ने 2 नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। इसको लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें हम कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का काम करेंगे। असम में राज्य सरकार ने जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए अनोखा तरीका निकाला है। दरअसल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने राज में बढ़ते जनसंख्या को लेकर फैसला किया है कि जिन्हें तीन बच्चे होंगे उन्हें सरकारी सुविधा सरकार के तरफ से नहीं मिलेगी। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें कोई कमेंट नहीं करना है।

इधर, आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र ने इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बड़ा दावा किया है कि महागठबंधन में सभी सीटों का बंटवारा हो चुका है। सभी दलों को उसके हैसियत के अनुसार सीटें दी गई हैं,जिसकी औपचारिक घोषणा जल्द होगी। भाई वीरेंद्र ने कहा कि, सभी दलों को उनके जमीनी हकीकत के अनुसार सीट दिया गया है। गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनैतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार लड़ाई द्विपक्षीय होती नजर आ रही है। एकतरफ एनडीए तो वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन नजर आ रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...