Breaking News in Hindi

सीयूईटी काउंसलिंग के लिए आठ ग्रुप में बांटे 43 कोर्स, एक दिन में पूरी होगी प्रवेश प्रक्रिया

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने अपने विभगों से संचालित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश को लेकर सीयूईटी काउंसलिंग में पंजीयन शुरू कर दिए है। 43 पाठ्यक्रम को विश्वविद्यालय प्रशासन ने आठ ग्रुप में बांटा है, जिसमें मैनेजमेंट, यांत्रिकी, विज्ञान संकाय के पाठ्यक्रम रखे गए है।

प्रत्येक ग्रुप की अलग-अलग दिन काउंसलिंग करवाई जाएगी। खास बात यह है कि तीन ऐसे ग्रुप में है, जिसमें एक-एक कोर्स रखे है। अधिकारियों के मुताबिक इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक दिन में प्रक्रिया पूरी करेंगे।

आईआईपीएस, आईएमएस, ईएमआरसी, लाॅ, फिजिकल एजुकेशन सहित 17 विभागों के 43 पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। 1473 सीटों के लिए दस जून से काउंसलिंग का पहला चरण होगा। शेड्यूल अगले कुछ दिनों में विश्वविद्यालय जारी करेंगा, जिसमें प्रत्येक ग्रुप में रैंक के हिसाब से विद्यार्थियों को प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। 10 से 15 जून के बीच पहला चरण खत्म होगा।

 

पहले चरण में देंगे अस्‍थाई प्रवेश

 

अभी ग्रुप के हिसाब काउंसलिंग का शेड्यूल नहीं बना है, जिसमें रैंक के अलावा एसटी-एससी, ओबीसी, सामान्य, ईडब्ल्यूएस के बारे में उल्लेख किया जाएगा। यह 25 मई तक जारी होगी। उसके आधार पर विद्यार्थियों को अपने पसंदीदा कोर्स में प्रवेश लेने के लिए काउंसलिंग में हिस्सा लेना होगा। अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण में अस्थायी प्रवेश दिया जाएगा, क्योंकि स्नातक अंतिम वर्ष का परिणाम नहीं आया है। इसके लिए विद्यार्थियों को शपथ पत्र देना होगा। उसके बाद ही पाठ्यक्रम में दाखिला दिया जाएगा।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...