Breaking News in Hindi

सुरक्षाबलों को फिर मिली बड़ी सफलता, बॉर्डर पर तीन नक्सली ढेर, 10 दिनों में 22 नक्सलियों को मारा

बीजापुर: छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद से सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज किया हुआ है। कोरचोली लेंड्रा मुठभेड़ में 13 नक्सलियों को मार गिराए जाने के पहले 27 मार्च को बीजापुर के ही चिपुरभट्टी गांव के नज़दीक सुरक्षाबलों ने 6 माओवादियों को मार गिराया था और आज यानि शनिवार को ग्रेहाउंड्स व छत्तीसगढ़ पुलिस के साझा ऑपरेशन में तीन नक्सलियों के मारे जाने व मौके से एलएमजी व एके 47 रायफल मिलने की खबर हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह तेलंगाना व बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के पुजारी कांकेर और कर्रीगुटा के जंगलों में तेलंगाना की ग्रेहाउंड्स व छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ नक्सलियों की जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों की संयुक्त टीम ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है और घटनास्थल से एलएमजी व एके 47 रायफल मिलने की भी खबर आ रही है। बताया गया है कि छत्तीसगढ़ व तेलंगाना के बड़े नक्सली लीडर्स की मौजूदगी की सूचना पर ग्रेहाउंड्स व छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन लांच किया था। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की जानकारी दी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...