Breaking News in Hindi

सूदखोरों से परेशान होकर दंपती ने की थी आत्महत्या, तीन गिरफ्तार

 सागर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिरोंजा स्थित मकान में पति-पत्नी ने सूदखोरों की प्रताड़ना के चलते आत्महत्या की थी। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट की जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपितों पर मामला कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार 3 मई को केसली नई पानी टंकी निवासी रामविशाल शुक्ला और उनकी पत्नी वंदना शुक्ला ने सिरोंजा स्थित अपने पुराने मकान में फंदा लगाकर जान दे दी थी। दूसरे दिन पुलिस ने दंपती का शव बरामद कर मर्ग कायम किया था।

मृतक रामकिशोर के पर्स में मिले सुसाइड नोट में कुछ लोगाें द्वारा पैसे के लिए उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था।

पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट की जांच के बाद पुलिस ने बताया कि योगेंद्र सिह पिता महेंद्र सिह राजपूत ग्राम बरौदा के द्वारा रामविशाल से 10 प्रतिशत की ब्याज दर से पैसा लिया जा रहा था और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी।

महेंद्र पिता भगवान सिंह ग्राम सिरोंजा के द्वारा मृतक से प्लाट के नाम पर कमीशन लिया गया। इसी कारण मृतक एवं मृतका दोनों को परेशान किया गया। राजाराम गौड शिक्षक जामघाट द्वारा मृतक को उधार पैसे दिये गए थे, जो दो माह से उन्हें परेशान कर रहा था।

इस कारण मृतक रामविशाल शुक्ला एवं उसकी पत्नी वंदना शुक्ला को योगेंद्र, महेंद्र एवं राजाराम गौड के द्वारा लगातार पैसो की मांग को लेकर प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिये दुष्प्रेरित किया गया। जिसके बाद रामविशाल और वंदना ने आत्महत्या कर ली।

सिविल लाइन पुलिस ने योगेंद्र पिता महेंद्र सिह राजपूत ग्राम बरौदा, महेंद्र पिता भगवान सिह ग्राम सिरोंजा, राजाराम गौड निवासी जामघाट पर धारा 306,506,34 के तहत मामला कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। रहली के जामघाट निवासी राजाराम गौंड शासकीय शिक्षक है। राजाराम ने ही रामविशाल का सिरोंजा वाला मकान खरीदा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...