Breaking News in Hindi

सेंट्रल जेल में भूख हड़ताल पर बैठी डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे, पैदल मार्च के दौरान पुलिस ने किया था गिरफ्तार

भोपाल : डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे इस्तीफा देने के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे पद से इस्तीफा दिया था लेकिन उनके इस इस्तीफे को मंजूरी नहीं दी गई थी। जिसे लेकर निशा बांगरे ने मंजूरी की मांग करते हुए पैदल यात्रा शुरू कर दी थी उनके इस यात्रा के समर्थन में कई समर्थक भी सामने आए थे। इसके बाद उन्हें समर्थकों समेत गिरफ्तार कर लिया गया था। महिला पुलिस से हुई झूमाझटकी में निशा के कपड़े फट गए थे। वहीं अब निशा बांगरे ने फिर कुछ ऐसा कर दिया है जसिके बाद से वे चर्चा में हैं। निशा बांगरे सेंट्रल जेल में भूख हड़ताल पर बैठ गई है। निशा के समर्थक भी देर रात तक जेल के बाहर ही बैठे रहे।

चुनाव लड़ना चाहती है निशा बांगरे

बता दें कि डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे आमला विधान सभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं। लेकिन सरकार उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं कर रही। ऐसे में उन्होंने न्याय यात्रा निकाली जो सोमवार को भोपाल पहुंची। यहां उनके समर्थकों और पुलिस में झड़प हो गई। इस झूमाझटकी में निशा के कपड़े भी फट गए। निशा को जेल भेजा गया है, जहां उन्होंने भूख हड़ताल कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...