Breaking News in Hindi

सॉरी मम्मी पापा मैं JEE नहीं कर सकती…घर के कमरे में फांसी लगा 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड

राजस्थान के कोटा में छात्रों के सुसाइड का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। IIT JEE Mains की तैयारी कर रही एक और छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। जिसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। मृतक छात्रा ने का 2 दिनों बाद ही JEE Mains का एग्जाम था इससे पहले उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

आत्महत्या से पहले छात्रा ने एक सुसाइड नोट छोड़ा जिसमें लिखा, मम्मी-पापा मैं JEE नहीं कर सकती इसलिए सुसाइड कर रही हूं, मैं कारण हूं, मैं सबसे खराब बेटी हूं, सॉरी मम्मी पापा यही आखिरी विकल्प है।

सुसाइड नोट लिखने के बाद कोटा में  JEE Mains की तैयारी कर रही 18 साल की छात्रा ने अपने ही घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड किया है।  जानकारी के मुताबिक कोचिंग का कोर्स खत्म होने के बाद वो घर से ही परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

इससे पहले कोटा में नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। छात्र की उम्र 17 से 18 साल थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...