Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

सोशल मीडिया पर गुड बाय दोस्तों मैसेज लिखकर नाबालिग छात्र और छात्रा ने दे दी जान, एक ही फंदे पर लटके मिले शव

अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग लड़का और लड़की ने एक ही फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली है, आत्महत्या से पहले छात्र ने सोशल मीडिया पर लिखा था गुड बाय दोस्तों इसके बाद फंदे पर लटक कर जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी घटना चंद्रशेखर आजाद नगर की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमनकुआ गांव में रहने वाले लड़का और लड़की के आत्महत्या करने से हड़कंप मच गया।

 बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा करेगी। आत्महत्या करने से पहले छात्र ने अपने सोशल मीडिया पर गुड बाय दोस्तों लिखा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.