Breaking News in Hindi

स्कूटी सवार युवक को डंपर ने रौंदा, धड़ से अलग हुआ सिर, आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव

भोपाल। अयोध्या नगर के परशुराम चौराहे पर शनिवार देर रात एक डंपर ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वीभत्स हादसे के पहले युवक की तेज रफ्तार स्कूटी चौराहे की रोटरी के पास गड्ढे में गिर गई थी। इससे स्कूटी पर सवार युवक और स्कूटी चला रहा उसका दोस्त सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहे डंपर का पहिया युवक की गर्दन पर से होकर गुजर गया। इससे युवक का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह खौफनाक घटना देख मौके पर मौजूद लोगों की भी रूह कांप गई। घटना के बाद करीब एक घंटे तक युवक का शव वैसे ही पड़ा रहा। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर डंपर चालक और मालिक दोनों को पकड़ लिया है।

पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय आकाश गुजराती अयोध्या नगर जे सेक्टर में अपने परिवार के साथ रहता था। शनिवार रात करीब 11 बजे वह चौराहे पर झांकी में बैठा था। उसका दोस्त वहां आया और लेकर चला गया। कुछ देर बाद वो वापस झांकी पर जा रहे थे। इसी दौरान परशुराम चौराहे से होकर दो डंपर गुजर रहे थे।
स्कूटी चालक आकाश के दोस्त ने उन्हें ओवरटेक करने का प्रयास किया तो स्कूटी गड्ढे में कूद गई और दोनों युवक जमीन पर गिर गए। पीछे से आ रहा डंपर आकाश की गर्दन पर से होकर गुजर गया और सिर धड़ से दूर फिक गया। जबकि उसके दोस्त को साधारण चोट आई है। पुलिस ने मामले में एफआइआर दर्ज कर चालक और डंपर मालिक को पकड़ लिया है।

भीड़ ने घेरा थाना

घटना के बाद दोनों डंपर चालक मौके से फरार हो गए। आक्रोशित लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ कर दी। साथ ही शनिवार सुबह लोगों की भीड़ ने थाने का घेराव कर दिया। मृतक के स्वजनों का कहना है कि पुलिस ने आरोपित ड्राइवर को बचा रही है। घटना के कई घंटे गुजरने के बाद भी एफआइआर दर्ज नहीं की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...