Breaking News in Hindi

स्‍कूली बच्‍चों के लिए स्‍कालरशिप का मौका, एससी, एसटी, ओबीसी की छात्रवृत्ति के लिए आज से आवेदन शुरू

रायपुर। सत्र 2023-24 के लिए अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के आनलाइन आवेदन (नवीन एवं नवीनीकरण) की तिथि 15 सितंबर से शुरू हो रही है। पंजीयन स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाई आनलाइन की जाएगी।

इसके लिए वेबसाइट http://postmatric-scholarship.cg.inc.in/ पर 10 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। ड्राफ्ट प्रापोजल लाक के लिए 15 सितंबर से 17 अक्टूबर और सेन्सन आर्डर लाक के लिए 15 सितंबर से 20 अक्टूबर तक का समय निर्धारित है।

इस संबंध में रायपुर जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज, नर्सिंग कालेज, पालिटेक्निक एवं आइटीआइ आदि के संस्था प्रमुख छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, उन्हें सूचना दी गई है।

निर्धारित तिथियों के पश्चात शिक्षा सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। साथ ही ड्राफ्ट प्रपोजल लाक और सेन्सन आर्डर लाक करने का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सहायक संचालक आदिवासी विकास कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....