Breaking News in Hindi

हरा धूमकेतु इस दिन पृथ्वी के पास से गुजरेगा, देखने से चूके तो 400 साल करना पड़ेगा इंतजार

ब्रह्मांड रहस्यों से भरा है। आकाशगंगाओं, ग्रहों और तारों के बारे में हर दिन नई जानकारियां सामने आती है। एक खगोलीय घटना 17 सितंबर 2023 को होगी। इस दिन एक हरा धूमकेतु पृथ्वी के पास से गुजरेगा। इस धूमकेतु को हम देख सकते हैं। यदि आप इसे नहीं देख पाए तो इस धूमकेतु को दोबारा देखने के लिए 400 साल का इंतजार करना पड़ेगा।

धूमकेतु निशिमुरा पृथ्वी के करीब आ गया है

हरे रंग के इस धूमकेतु को निशिमुरा नाम दिया गया है। धूमकेतु निशिमुरा (Comet Nishimura) 12 सितंबर को पृथ्वी के सबसे नजदीकी छोर पर पहुंचा था। अब यह 17 सितंबर को पृथ्वी के करीब से गुजरेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने धूमकेतु निशिमुरा की गतिविधियों पर नजर बनाई हुई है।

जापानी खगोलशास्त्री ने की थी निशिमुरा की खोज

धूमकेतु की खोज जापानी खगोलशास्त्री हिदेओ निशिमुरा ने की थी। इस कारण इससे निशिमुरा धूमकेतु नाम दिया गया है। इस धूमकेतु को वैज्ञानिक नाम C/2023 P1 दिया गया है।

धूमकेतु को नंगी आंखों से देखा जा सकेगा

धूमकेतु निशिमुरा बहुत चमकदार हरी रोशनी उत्सर्जित करेगा। यही कारण है कि इससे नंगी आंखों से देखा जा सकेगा। निशिमुरा 240,000 मील प्रति घंटे की स्पीड से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। 17 सितंबर को धूमकेतु सूरज के सबसे करीब होगा। यह आधी रात को करीब 3 बजे से सुबह 4 बजे के बीच देखा जाएगा। बता दें धूमकेतु सौर मंडल में धूल, बर्फ और गैस के मिश्रण से बनी एक चट्टान है। अन्य ग्रहों की तरह धूमकेतु भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...