Breaking News in Hindi

हाई कोर्ट ने कहा- गाडरवारा की नर्सिंग सिस्टर को जबलपुर की रिक्त सीट पर समायोजित करें

जबलपुर। हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच ने स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय के संचालक, नर्सिंग को निर्देश दिए हैं कि गाडरवारा में पदस्थ नर्सिंग सिस्टर को जबलपुर की रिक्त सीट पर समायोजित करने पर निर्णय लें। न्यायमूर्ति विशाल धगटर की एकलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि याचिकाकर्ता के अभ्यावेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उचित आदेश पारित करें। हाई कोर्ट ने इसके लिए 30 दिन की मोहलत दी।

24 नवंबर 2021 को नर्सिंग सिस्टर के पद का नाम बदलकर सीनियर नर्सिंग आफिसर कर दिया

 

याचिकाकर्ता जबलपुर निवासी रेखा नामदेव कौशल की ओर से अधिवक्ता आदित्य संघी ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता वर्तमान में गाडरवारा में नर्सिंग सिस्टर के पद पर पदस्थ है। उन्होंने बताया कि लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अवर सचिव ने 24 नवंबर 2021 को एक आदेश पारित कर नर्सिंग सिस्टर के पद का नाम बदलकर सीनियर नर्सिंग आफिसर कर दिया है।

 

जबलपुर में नर्सिंग सिस्टर 18 पद खाली, फिर भी कहा-कोई पद रिक्त नहीं

जबलपुर में नर्सिंग सिस्टर 18 पद खाली पड़े हैं। याचिकाकर्ता ने विभाग को अभ्यावेदन देकर उसे जबलपुर में समायोजित करने की मांग की थी। विभाग ने यह कहकर उसकी मांग ठुकरा दी कि जबलपुर में सीनियर नर्सिंग आफिसर का कोई पद रिक्त नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...