Breaking News in Hindi

हाथ में कलावा-गले में भगवा गमछा, 7 शादियां करने वाला जियारूल अरेस्ट

हाथ में कलावा, गले में भगवा गमछा, माथे पर टीका और नाम मोहम्मद जियारूल.. कुछ इस तरह का लव जिहाद का मामला बिहार के पूर्णियां से सामने आया है. हिन्दू बनकर एक विधवा महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने के बाद जबरदस्ती उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई. इसका पता हिंदू संगठन के लोगों को चला. हिंदू संगठनों ने युवक की बहुत पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी के पास से दो आधार कार्ड बरामद किए हैं. साथ ही पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं. युवक पहले से शादीशुदा है और यह उसकी सातवीं शादी थी.

घटना को लेकर सदर थाना गुलाबबाग पुराना सिनेमा हॉल के पास रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले हुई थी, मगर कोरोना काल में पति की मौत हो गई थी. उसके घर काम करने के लिए शंकर यादव नाम का राजमिस्त्री आया था. उस राजमिस्त्री ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी करने का प्रस्ताव दिया. पीड़िता के घरवालों ने भी 2 छोटे-छोटे बच्चों को देखते हुए शादी की इजाजत दे दी. इसके बाद मेलाग्राउंड शिव मंदिर में 5 महीने पहले ही दोनों की शादी करा दी गई.

मुस्लिम कपड़ों में देखकर चौंकी महिला

पीड़िता ने बताया कि 2 महीने बाद जब शंकर यादव अपने घर बरसोनी के तमोट ले गया तो घर में सभी लोगों को मुस्लिम कपड़े में देखकर वह चौंक गई. इसके बाद उसे पता चला जिस शंकर यादव से उसने शादी की है, दरअसल वह मोहम्मद जियारूल है. महिला ने बताया कि युवक के घर वाले चुपचाप उसे साथ रहने के लिए दबाब डालने लगे और आपत्तिजनक वस्तु खिलाने की कोशिश की. महिला ने बताया कि उसका पति भी चाहता था कि वह धर्म परिवर्तन कर लें, महिला के नहीं मानने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...