Breaking News in Hindi

हुकुमचंद मिल के मजदूरों के लिए खुशखबरी… जल्द मिलेगी बकाया राशि, सीएम मोहन यादव ने दी स्वीकृति

इंदौर। हुकुमचंद मिल के मजदूरों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। सूचना मिली है कि हुकुमचंद मिल के मजदूरों को बकाया राशि जल्द दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर की हुकुमचंद मिल के मजदूरों को मिलने वाली ₹464 करोड़ की बकाया राशि से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

बता दें कि आज भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ा फैसला लिया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मजदूरों को भुगतान के लिए 464 करोड़ रुपए की राशि मंजूर कर दी है। दरअसल, मिल के सैकड़ों मजदूरों का लाखों रुपए बरसों से बकाया था। इसके लिए वो मिल प्रबंधन से लेकर कोर्ट तक में अपने हक की लड़ाई लड़ रहे थे, जिसको लेकर आज सीएम मोहन यादव ने गरीय प्रशासन विभाग की बैठक ली गई।

नगरीय प्रशासन विभाग की बैठकमें ये फैसला लिया गया कि इंदौर की हुकुमचंद मिल के मजदूरों को उनका बकाया पैसा दिया जाएगा। सीएम द्वारा फाइल पर दस्तखत कर दिए गए हैं। मजदूरों के भुगतान के लिए 464 करोड़ रुपए की राशि को मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही इन मजदूरों को बकाया राशि मिल जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...