Breaking News in Hindi

हेमंत सोरेन फिर बन सकते हैं झारखंड के CM, 6 महीने बाद सत्ता में होगी वापसी

झारखंड में आज इंडिया गठबंधन के विधायक दल की बैठक हुई है, जिसमें आम सहमति बनी है कि हेमंत सोरेन को फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाए. सोरेन दोबारा से मुख्यमंत्री बन सकते हैं. हेमंत सोरेन सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष हैं. उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाई कोर्ट से 28 जून को जमानत मिल गई थी. उन्हें 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था.

इस समय झारखंड के राज्यपाल राज्य से बाहर हैं, ऐसे में राज्यपाल के रांची पहुंचने तक सभी विधायक सीएम आवास में रहेंगे. बताया जा रहा है कि देर शाम तक राज्यपाल रांची पहुचेंगे, जिसके बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. वहीं, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है. उन्हें समन्वय समिति काअध्यक्ष बनाया जा सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...