Breaking News in Hindi

10 जनवरी से शुरू हो सकता है चंबल पुल से भारी वाहनों का आवागमन

भिंड। ग्वालियर-इटावा नेशनल हाईवे 719 पर चंबल नदी के पुल से भारी वाहनों का आवागमन 10 जनवरी से शुरू हो सकता है। मरम्मत कराने वाली कंपनी पीएनसी द्वारा मरम्मत और इंजीनियरों की जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है।

सोमवार को इसे उप्र लोक निर्माण सेतु विभाग को सौंपा जाएगा। बता दें कि चंबल पुल की मरम्मत पर पीएनसी कंपनी ने करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। दो माह काम चला। 22 दिसंबर को पुल पर सभी तरह के वाहनों के आवागमन पर रोक लगाकर जांच की गई थी।

आइआइटी कानपुर की सिविल इंजीनियर टीम ने भी पुल पर भार क्षमता की जांच की। कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि रिपोर्ट के परीक्षण के बाद अनुमति मिलने में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि 10 जनवरी तक भारी वाहनों के लिए पुल खोले जाने का अनुमान है।

मप्र हाईवेज के वरिष्ठ अभियंता अशोक मिश्रा का भी कहना है कि पुल की मरम्मत पूरी हो चुकी है, जांच रिपोर्ट बन चुकी है, जो सोमवार को उप्र लोक निर्माण सेतु विभाग को सौंपी जाएगी, जल्द पुल से भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...