Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

12 साल की बच्ची से कार में दरिंदगी, सड़क पर फेंका, हालत गंभीर

उज्जैन। एक 12 वर्षीय बालिका के साथ उज्जैन में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालिका से दुष्कर्म कर उसे दांडी आश्रम बड़नगर रोड के समीप फेंक दिया गया था। पुलिस को सूचना मिलने पर उसे उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है।

दंडी आश्रम के समीप मिली थी बालिका

महाकाल पुलिस ने बताया कि बड़नगर रोड पर मुरलीपुरा से आगे दंडी आश्रम के समीप 12 वर्षीय बालिका सोमवार शाम को मिली थी। बालिका के कपड़े खून से सने थे। वह कुछ भी बताने में समर्थ नहीं थी। इस पर उपचार के लिए उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जांच में हुई दुष्‍कर्म की पुष्टि

जांच में सामने आया कि बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है। बालिका की भाषा पुलिस को समझ में नहीं आ रही है। देर रात उसकी हालत खराब होने पर उसे उपचार के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है।

चलती कार में हुआ दुष्‍कर्म

आशंका जताई जा रही है क‍ि चलती कार में बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है। एसपी सचिन शर्मा का कहना है कि बालिका से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। उपचार के लिए उसे इंदौर भेजा गया है। पुलिस बड़नगर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगालने में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.