Breaking News in Hindi

14 दिनों से लापता मासूम का 3 टुकड़ों में मिला शव, जादू-टोना के चक्कर में दी गई बच्ची की बलि

 झारखंड के धनबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां 2 साल की मासूम का 3 टुकड़ों में बंटा शव बरामद किया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची के शव के टुकड़ों को जांच के लिए अपने साथ ले गई।

मामला जिले अंतर्गत तोपचांची थाना क्षेत्र के रंगाडीह गांव का है। बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची 14 दिनों से लापता थी। बच्ची के परिजनों ने पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस बच्ची की तलाश में जुट गई थी। इसी बीच सूचना मिली कि राजगंज थाना क्षेत्र के महतोटांड स्थित बरडार जोरिया में एक बच्ची का क्षत-विक्षत शव पड़ा है। लापता बच्ची के परिजन वहां पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान की।

जहां बच्ची का शव मिला है वहां झाड़ियों में एक पत्थर पर सिंदूर, जनेऊ, चावल और मिट्टी की हांडी मिली है। शव के बगल में एक मिट्टी की हांडी फोड़ी गई है। आशंका जताई जा रही है कि जादू-टोना के चक्कर में बच्ची की बलि दी गई है। हत्या से पहले बच्ची का मुंडन किया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...