Breaking News in Hindi

15 दिन पहले बनी पुलिया ने खोल दी भ्रष्टाचार का परतें, सीसी रोड में आई दरार

हरपालपुर। हरपालपुर नगर परिषद में निर्माण कार्यों के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। जिम्मेदार अधिकारी इन घटिया निर्माण की शिकायतों पर कार्रवाई करने के बजाय नगर परिषद कार्यालय में बैठकर इन्हें बढ़ावा दे रहे हैं। जनता के पैसों से मिलने वाली राशि का बंदरबाट कर ठिकाने लगाने में लगे हैं। जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा हैं।

नगर परिषद में 16 लाख से वार्ड 1 से वार्ड 5 तक निर्माण कार्यों का टेंडर एजी कंट्रक्शन के नाम हुआ था। इन कार्यों का निर्माण करने वाले नगर परिषद के ठेकेदार द्वारा जमकर घटिया निर्माण किया गया। निर्माण की कलई एक माह में ही खुल गई। जिसे पुलिया की हालत के रूप में देखा जा सकता है। नगर के वार्ड एक मे प्रागीलाल यादव के मकान से सेववाती यादव के मकान तक बनाई सीसी रोड़ में घटिया सामग्री का ठेकेदार ने उपयोग किया। गुणवत्ताहीन होने के चलते सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। सीसी सड़क जगह-जगह से टूट गई।

सीसी रोड में पड़ी दरार

अमानक स्तर की सामग्री का ठेकेदार द्वारा उपयोग करने से सीसी सड़क में बड़ी दरार पड़ने लगी तो गिट्टी बाहर निकल आई है। नगर परिषद के अध्यक्ष के वार्ड दो में एक माह पहले बनाई गई पुलिया भी वाहन निकलने पर टूट गई। पुलिया निर्माण में ठेकेदार द्वारा मानक अनुसार सरिया सीमेंट का उपयोग नहीं करने से एक पहले बनी पुलिया टूट गई हैं। अगर सही सामग्री लगी होती तो यह हालत नहीं होते।

वार्डवासियों का आरोप हैं कि नगर परिषद के उपयंत्री द्वारा सीसी सड़क एवं पुलिया निर्माण के दौरान निर्माण कार्यों की सही जांच नहीं की गई न ही निर्माण के समय समय मानिटरिंग की गई जिसके चलते ये समस्या हुई है।

नगर परिषद उपाध्यक्ष ने की शिकायत

नगर परिषद की उपाध्यक्ष रोशनी तिवारी द्वारा वार्ड एक से पांच तक 16 लाख की लागत से हुए निर्माण कार्य की जांच कराने के लिये सीएमओ को शिकायती पत्र दिया हैं। साथ ही ठेकेदार का भुगतान रोकने की बात कही हैं।

घटिया निर्माण की शिकायत पर सीएमओ को जांच के लिए कहा है। पुलिया 15 दिनों बाद हैवी वाहन निकलने से टूट गई है। -अमित अग्रवाल, नगर परिषद अध्यक्ष

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...