Breaking News in Hindi

22 जनवरी को उत्तर प्रदेश में स्कूल-कॉलेज बंद, शराब की दुकानें पर रहेंगे ताले, योगी सरकार का आदेश

उत्तर प्रदेश में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को राष्ट्रीय उत्सव के तौर पर मनाने की योजना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 22 जनवरी को स्कूल-कॉलेज में अवकाश रहेगा। साथ ही शराब की बिक्री नहीं होगी। सीएम योगी ने मंगलवार को आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी भवनों को सजाए, आतिशबाजी के प्रबंध हो और अयोध्या में स्वच्छता कुंभ मॉडल लागू किया जाएं।

14 जनवरी से स्वच्छता अभियान की शुरुआत

14 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेंगे। मंगलवार को शहर पहुंचे सीएम ने प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सफाई और सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए। विश्राम स्थल पहले से ही तय होने चाहिए। उन्होंने टूरिस्ट गाइड तैनात करने को भी कहा है।

22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में तमाम मेहमान अयोध्या आएंगे। जिससे देखते हुए जिला प्रशासन मेहमानों को ठहरने के इंतजाम में जुटा हुआ है। वहीं, लखनऊ के होटल संचालक गेस्ट का वेलकम करने की तैयारी में लगे हैं।

लखनऊ के होटल की बुकिंग फुल

लखनऊ के सबसे बड़े सेंट्रम होटल में 20 से 23 जनवरी की बुकिंग है। प्रशासन ने सभी रूम्स की सफाई करवा दी है। 22 जनवरी को होटल में राम धनु भी बजाई जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...