Breaking News in Hindi

24 पिस्टल के साथ हरियाणा व पंजाब के बदमाश गिरफ्तार

खरगोन। अवैध हथियारों का गढ़ बन चुके सिगनुर सहित जिले के अन्य गांवों में बसे सिगलीगर परिवारों को हथियार निर्माण छोड़ मुख्य धारा से जोड़ने के पुलिस और प्रशासन के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे है। शायद यही कारण है कि लोकसभा चुनावों के बीच भी भारी मात्रा में न केवल हथियार निर्माण किए जा रहे है। बल्कि बेचे भी जा रहे है। ऐसे ही एक बड़े सौदे का पुलिस ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर खुलासा किया है।

हरियाणा और पंजाब से जिले में अवैध हथियार खरीदने आए बदमाशों को सिगनुर में सिकलीगर युवक से सौदा करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। इनसे 24 पिस्टलें बरामद की गई है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि अवैध हथियार निर्माण सहित खरीद-फरोख्त का नेटवर्क चिह्नित कर उसे धवस्त करने के लिए पुलिस लगातार निगरानी रख रही है।

रविवार को मुखबिर से अवैध हथियारों के बड़े सौदे की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस टीम ने सिगनूर स्थित पानी की टंकी के पास छिपकर नजर रखी गई। तीनों जब हथियारों की लेन-देन करने लगे पुलिस ने दबिश दी और दोनों को पकड़ लिया, जबकि रमेश सिकलीगर मौके झोला फेंक कर भाग निकला। पुलिस द्वारा फरार आरोपित की तलाश की जा रही है।

साथ ही अवैध हथियारों के निर्माण और बिक्री पर रोक के लिए प्रयास कर रही है। कार्यवाही में राकेश आर्य, दिनेश सोलंकी, धर्मेन्द्र यादव, शक्ति सिकरवार, भोला प्रसाद, दिनेश मण्डलोई, राजेन्द्र, फारुख, राहुल समुद्र, राजेश जायसवाल, सुधामनिया, नियन्त्र यादव, अनिल बामनिया, राहुल, सुधीर, धर्मेन्द्र यादव, हरीश यादव एवं सायबर सेल टीम खरगोन का विशेष योगदान रहा।

आरोपियों का खंगाला जा रहा रिकार्ड

पुलिस टीम मौके से गुरमीत सिंह पुत्र बलदेव उर्फ निक्क्रासिंह निवासी कोर्ट का पुरा भटिण्डा पंजाब व विक्रम पुत्र महेन्द्र निवासी मुड खेडा बलाक आदमपुर जिला हिसार हरियाणा का गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों की कमर से एक- एक व झोले से 22 अवैध पिस्टल बरामद की गई। जिनकी कीमत चार लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है। गुरमीत पर पूर्व से पंजाब में मामला दर्ज है, दोनों का अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। आरोपियों के बैंक खाते व हरियाणा व पंजाब में अवैध फायर आम्र्स के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...