Breaking News in Hindi

35 लोगों की मौत के दोषी पाए गए निगम अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए

 इंदौर। इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने मांग की है कि 35 लोगों की मौत के मामले में दोषी पाए गए निगम अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इस मामले को लेकर आज सोमवार को नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन देकर मांग की जाएगी।

चौकसे ने कहा कि रामनवमी के त्यौहार के मौके पर पटेल नगर में बावड़ी की स्लेब धंस जाने से 35 लोगों की मौत हो गई थी। इस दर्दनाक घटना की जिम्मेदारी किसी भी विभाग के किसी भी अधिकारी के द्वारा नहीं ली गई थी और इस घटना पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस घटना के बाद में कलेक्टर के द्वारा मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए थे। अब तक यही कहते हुए कार्रवाई करने से सरकारी अमला बच रहा था कि जांच की रिपोर्ट सामने आ जाने दीजिए। अब जब जांच की रिपोर्ट सामने आ गई है तो फिर अब कोई लेत लाली नहीं होना चाहिए।

 

चौकसे ने कहा कि इस रिपोर्ट में नगर निगम के उस समय के झोनल अधिकारी अतीक खान, भवन अधिकारी आरोलिया और भवन निरीक्षक प्रभात तिवारी को सीधे तौर पर दोषी बताया गया है। इसके साथ ही इस जोनल कार्यालय पर उनके पूर्व तैनात सभी जोनल अधिकारी, भवन अधिकारी और भवन निरीक्षक को भी दोषी ठहराया गया है।

अब इस रिपोर्ट के आने के बाद यह आवश्यक हो गया है कि इन सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। नगर निगम को जनता के विश्वास को कायम रखने के लिए इस कार्रवाई को करने के लिए आगे आना चाहिए। आज सोमवार को कांग्रेस पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम आयुक्त से मिलकर इस बारे में एक ज्ञापन सौंपेगा और इस घटना के लिए दोषी पाए गए अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...