Breaking News in Hindi

500-500 की गड्डियों से भरा कमरा, कैश इतना कि गिनते-गिनते हो गई सुबह…आगरा के 3 जूता कारोबारियों के घर IT की रेड

उत्तर प्रदेश के आगरा में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने तीन जूता व्यापारियों के यहां रेड मारी. इस दौरान उनके पास बेहिसाब संपत्ति मिली है. आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि अभी तक 40 करोड़ की नकदी तीनों जूता व्यापारियों के पास मिली है. बाकी कैश को गिना जा रहा है. ढेर सारी 500-500 की गड्डियों की गिनती के लिए बैंक के अफसरों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

नोट इतने हैं कि पूरा कमरा 500-500 की गड्डियों से भर गया है. अभी तक 40 करोड़ रुपये की काउंटिंग की जा चुकी है, जिनका कोई हिसाब-किताब नहीं है. बाकी राशि को गिना जा रहा है. भारी मात्रा में मिले इतने नोटों को गिनते-गिनते अधिकारी और कर्मचारियों को पसीने छूट गए हैं. जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स विभाग को टैक्स में हेराफेरी करने और आय से ज्यादा संपत्ति होने का संदेह था. खबर मिली थी कि जूता कारोबारी इनकम टैक्स की चोरी कर रहे हैं, जिसके बाद आयकर विभाग की टीम दोपहर को उन तीनों के ठिकाने पर पहुंची और छापेमारी की कार्रवाई शुरू की.

हालांकि, अभी विभागीय अधिकारी इस मामले में बोलने से बच रहे हैं. छापेमारी के दौरान आईटी ने कई अहम दस्तावेजों को अपने कब्जे में लिया है. इनकम टैक्स की टीम फाइलों और इलेक्ट्रोनिक डिवाइस की जांच भी कर रही है.

कानपुर में भी मारी थी रेड

इससे पहले यूपी के कानपुर में आयकर विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी की थी. विभाग ने यहां बंशीधर तंबाकू कंपनी पर छापा मारा था. इस कंपनी ने कानपुर के अलावा मुंबई, दिल्ली, गुजरात में भी कारोबार फैला रखा था. इसी को लेकर सूचना के बाद करीब 20 जगहों पर रेड हुई थी. इस तंबाकू कंपनी ने कागजों में अपना टर्नओवर करीब 20 से 25 करोड़ दिखाया, लेकिन जब पड़ताल की गई तो पता चला कि कंपनी का करीब 100-150 करोड़ के आसपास टर्नओवर है.

29 फरवरी 2024 को विभाग ने ये छापेमारी की थी. कंपनी के मालिक ने दिल्ली में भी घर बना रखा था. दिल्ली में जब आयकर अफसर पहुंचे तो वहां 60 करोड़ की कीमत से ज्यादा की कारें मिलीं थीं. इसमें 16 करोड़ की रॉल्स-रॉयस फैंटम भी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....