Breaking News in Hindi

भावुक हुए सीएम शिवराज – बोले- मैं चला जाऊंगा, तब याद आऊंगा, मेरी बहना, ऐसा भैया मिलेगा नहीं

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश में उनके दौरे होंगे। इसलिए वे आज सातकुंड आ रहे हैं तो रविवार को वे लाड़कुई पहुंचे थे। वे जब अपनों के बीच पहुंचे तो वो भावुक हो गए। अगला चुनाव में सीएम शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर लड़ा जाएगा या नहीं यह स्पष्ट नहीं है। दिल्ली से जारी इस उठापटक हो रही है।

चुनाव भी जल्द आने वाले हैं और चुनाव के परिणाम भी कुछ भी हो सकते हैं ऐसे में जब सीएम शिवराज सिंह चौहान अपनों के बीच पहुंचे तो वो भावुक हो गए। अब चुनाव तक लाड़कुई में उनकी शायद ही सभा हो यह सब के चलते उन्होंने भावुक होकर कहा कि मेरी बहना, ऐसा भैया मिलेगा नहीं, मैं चला जाऊंगा तब याद आउंगा तुम्हें।

बुदनी विधानसभा के लाड़कुई में कार्यक्रम में शामिल होने आए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि बहनों मैंने सरकार नहीं परिवार चलाया है। मेरे नहीं रहने पर मैं बहुत याद आऊंगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे लिए राजनीति का मतलब जनता की सेवा है।

आमजन की दुख तकलीफों से दूर करके उनकी जिंदगी को बेहतर बनाना मेरा उद्देश्य है। हर परिवार में एक व्यक्ति के पास रोजगार हो, यह हमारा लक्ष्य है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर अपने हाथों से तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुकाएं पहनाई। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने अब तक की सभी योजनाएं गिनाईं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...