Breaking News in Hindi

गैर हाजिर 5 शिक्षकों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सिवनी। देश और दुनिया के ज्ञान विज्ञान की जानकारी विद्यार्थियों को देने वाले शिक्षक अपने विभाग के जिला प्रमुख से खुद अपरिचित हैं। बुधवार सुबह ऐसी स्थिति तब निर्मित हुई जब जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एसएस कुमरे शहर में संचालित स्कूलों से गैर हाजिर रहने वाले शिक्षकों की जानकारी एकत्रित करने साइकिल चलाते हुए अकेले पहुंचे गए।

स्कूल में प्रवेश किया तो शिक्षक हैरान रह गए

गेट पर साइकिल खड़ी कर डीईओ एसएस कुमरे ने निरीक्षण करने स्कूल में प्रवेश किया तो शिक्षक हैरान रह गए कि साइकिल से स्कूल का निरीक्षण करने कौन आ गया। साइकिल से आए एसएस कुमरे से अपरिचित शिक्षक उन्हें नहीं पहचान सके और डीईओ से अपना पहचान पत्र दिखाने कहा। इस पर डीईओ कुमरे ने उपस्थित शिक्षकों को अपना परिचय पत्र दिखाया तो हड़कंप मच गया क्योंकि निर्धारित समय पर संस्था में अधिकांश शिक्षक नहीं पहुंचे थे।

पुलिस लाइन स्कूल में अध्यापन करते मिले विद्यार्थी

जिला शिक्षा अधिकारी एसएस कुमरे ने बताया कि 22 नवंबर बुधवार सुबह साइकिल से शहर के तीन स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले वे साइकिल से प्राथमिक स्कूल बबरिया पहुंचे जहां सुबह 10.35 बजे दो शिक्षक स्कूल में अनुपस्थित थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन स्कूल का जायजा लिया। यहां पर सभी शिक्षक उपस्थित मिले और सुव्यवस्थित तरीके से विद्यार्थियों को अध्यापन कराया जा रहा था। इसके बाद डीइओ साइकिल से 11.05 बजे हाईस्कूल महात्मा गांधी का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां तीन शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। लापरवाही व उदासीनता बरतने वाले स्कूलाें से गैर हाजिर सभी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

प्राचार्यों को सतर्क करने निर्देश

जिला शिक्षा अधिकारी कुमरे ने सभी प्राचार्यो, शिक्षकों को पूर्ण समर्पण के साथ स्कूलों में तय समय पर पहुंचकर विद्यार्थियाें को अध्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सतर्क किया है कि औचक निरीक्षण में अनुपस्थित शिक्षकाें व प्राचार्यो पर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?