Breaking News in Hindi

शहडोल में 9 साल की बच्ची का युवक ने गला दबाकर तीसरी मंजिल से फेंका, मासूम मेडिकल कॉलेज में भर्ती…

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में 9 साल की बच्ची का गला दबाकर एक युवक ने उसे तीसरी मंजिल से फेंक दिया। घायल बच्ची को सोहागपुर के अस्पताल ले जाया गया, यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आरोपी युवक पीड़ित बच्ची का दूर का रिश्तेदार है और वह यहां पर घूमने के लिए आया था। आरोपी युवक की लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

 यह पूरी घटना सोहागपुर क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि युवक बच्ची को बाथरूम में ले जाने की कोशिश कर रहा था। मना करने पर उसे जान से मारने की कोशिश की है। युवक घटना को अंजाम देने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था।

 लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची का परिवार बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर रहता है। घटना के दौरान बच्ची के परिजन सो रहे थे। घटना दोपहर की है जब आरोपी बिल्डिंग में रहने वाले कई बच्चों को छत पर लेकर गया था वहां पर बच्चों के साथ वह खेल रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...