Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

24वें दिन सर्वे कार्य शुरू, जिस स्‍थान पर सालों पहले मिली थी मूर्तियां, आज वहीं होगी खुदाई

धार। ऐतिहासिक भोजशाला में 24 वें दिन का सर्वे शुरू हो चुका है। सर्वे टीम विशेष रूप से भीतरी परिसर में सर्वेक्षण का कार्य कर रही है। अंदर 6 स्थान पर चिन्ह लगाए गए थे, इसमें से एक स्थान पर खुदाई चल रही है। इसमें पत्थर निकलते जा रहे हैं। ऐसी संभावना है कि यहां से कुछ पुराने अवशेष प्राप्त हो सकते हैं।

सालों पहले खुदाई के दौरान इसी क्षेत्र से कुछ मूर्तियां निकली थी, जो मांडू और धार के किले में रखी हुई है। सर्वे करने वाले दल में सदस्य की संख्या कम रह रही थी जो आज बढ़ गई है। रविवार को यह सर्वे शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। सर्वे के 24वें दिन विशेष रूप से यह कार्य 50 मीटर के दायरे में भी किया जाएगा। प्राथमिक सर्वे में जो जानकारी मिली थी, उनकी पुष्टि करने के लिए 50 मीटर के दायरे में टीम भ्रमण करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.