Breaking News in Hindi

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ली हार की जिम्मेदारी, कहा – कमी कहां रह गई इसका मंथन करेंगे…

भोपाल। मध्य प्रदेश में सभी 29 सीट जीतकर भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री मोहन यादव की जोड़ी ने कांग्रेस की छिंदवाड़ा सीट भी अब जीत ली है। वहीं खराब प्रदर्शन के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हार की जिम्मेदारी ले ली है। उन्होंने कहा की कमी कहां पर रह गई इस पर हम मंथन करेंगे और उसमें सुधार करेंगे।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि चूंकि प्रदेश का नेतृत्व मेरे पास है इसलिए खराब प्रदर्शन और हार की जिम्मेदारी मैं सिर झुकाकर लेता हूं। हम विचार करेंगे की कमी कहां पर रह गई है और उस में सुधार करने के लिए मंथन भी किया जाएगा। लेकिन जो नतीजा देश की जनता ने दिए उस से साफ हो गया है कि जनता तानाशाह सरकार नहीं चाहती।

जीतू पटवारी का कहना था कि मध्य प्रदेश में हमने एकजुट होकर चुनाव लड़ा है। लेकिन कमी कहां रह गई यह देखना होगा। जनता ने इंडिया गठबंधन पर भरोसा किया है और कांग्रेस की पांच न्याय की गारंटी को स्वीकार किया है। राहुल गांधी की बात पर भरोसा किया है, यह बताता है कि जनता भी संविधान बचाना चाहती है देश बचाना चाहती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...