Breaking News in Hindi

एक ही परिवार के 9 लोगों ने खा लिया जहर, सुसाइड का था इरादा… लेकिन तबीयत बिगड़ी तो खुद ही पुलिस बुला ली

गुजरात के राजकोट में एक ही परिवार के 9 लोगों ने सुसाइड करने के मकसद से जहर खा लिया. लेकिन जब तबीयत बिगड़ी तो खुद ही उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी. साथ ही एंबुलेंस को भी बुला लिया. फिलहाल सभी लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस को परिवार ने बताया कि आखिर वो ऐसा कदम उठाने के लिए क्यों मजबूर हुए?

जहर खाने वाले परिवार का अपना ज्वेलरी का बिजनेस है. जानकारी के मुताबिक, घर के मुखिया ने कुछ व्यापारियों को दो करोड़ रुपये का लोन दिया था. लेकिन व्यापारी उसके पैसे नहीं लौटा रहे थे. ऐसे में परिवार की आर्थिक हालत खराब होती जा रही थी. जब कहीं से कोई समाधान नहीं मिला तो ज्वेलर ने परिवार के साथ मिलकर सुसाइड करने का फैसला लिया. लेकिन जब तबीयत बिगड़ी तो उन्होंने खुद ही पुलिस को इसकी जानकारी दी. साथ ही एंबुलेंस को भी बुला लिया, जिस कारण उन्हें समय रहते अस्पताल में भर्ती करवाया गया. सभी की हालत फिलहाल स्थिर है.

परिवार के मुखिया की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. घटना गुंडावाड़ी इलाके की है. भक्तिनगर थाने के निरीक्षक मयूरध्वज सरवैया ने कहा- अडेसरा परिवार ने पिछले साल मुंबई के दो व्यापारियों को लगभग 2 करोड़ रुपए के 3 किलो सोने के आभूषण बेचे थे. जिसका पैसा उन व्यापारियों ने अब तक नहीं चुकाया है. ऐसे में उनकी इस धोखाधड़ी से परेशान होकर अडेसरा परिवार ने यह कदम उठाया.

बच्चे से लेकर बुजुर्ग ने खाया जहर

पुलिस ने कहा कि कीटनाशक खाने वालों में 8 साल का एक बच्चा और 67 साल की एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है. परिवार के सदस्य और ज्वेलरी कारोबार में साझेदार केतन अडेसरा ने बताया, ‘मुंबई के व्यापारियों ने दीपावली 2023 तक आभूषणों का पेमेंट देने का वादा किया था, लेकिन अभी तक उन्होंने पैसे नहीं दिए हैं. ऐसे में अडेसरा परिवार खुद आर्थिक तंगी का शिकार हो गया. हालत ये हो गई कि वो अपने बैंक के लोन की किश्तें तक नहीं चुका पा रहा है. इसी से परेशान होकर पूरे परिवार ने एक साथ इतना बड़ा कदम उठाने का फैसला लिया.

व्यापारी ने सुनाई आपबीती

खुदकुशी की कोशिश करने वाले व्यापारी ने बताया, ‘मुंबई के दो व्यापारी जो एक-दूसरे के पार्टनर हैं, उन्होंने भरोसा जीतने के बाद मुझसे सोने के गहने खरीदना शुरू किए. शुरुआत में तो वे समय पर पेमेंट करते रहे, लेकिन बाद में धीरे-धीरे करके उन्होंने उधार लेना शुरू किया और दो करोड़ रुपए के सोने के गहने मुझसे उधार ले लिए. अब वे मुझे मेरे पैसे नहीं दे रहे हैं. ऐसे में आर्थिक संकट से परेशान होकर हमने खुदकुशी करने की सोची.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?