Breaking News in Hindi

‘Animal’ ने दुनिया भर में तोड़े कमाई के सारे रिकाॅर्ड, 600 करोड़ का आंकड़ा पार

मुंबई:  रणबीर कपूर अभिनीत एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘एनिमल’ ने दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक दिसंबर को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई थी।

फिल्म निर्माण कंपनी टी-सीरीज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर आठवें दिन तक की कमाई का आंकड़ा साझा करते हुए बताया कि ‘एनिमल’ ने दुनियाभर में 600.67 करोड़ रुपये कमाए। कंपनी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “ब्लॉकबस्टर फिल्म की सफलता जारी है।” सिनेमाघरों में जहां ‘एनिमल’ शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं आलोचकों एवं दर्शकों के एक वर्ग ने फिल्म को स्त्रीद्वेषपूर्ण और हिंसक बताते हुए इसकी आलोचना की है।

केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से ‘ए’ प्रमाणपत्र हासिल करने वाली फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स ‘एनिमल’ के निर्माता हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...