Breaking News in Hindi

BCAS प्रमुख एक बार फिर एक्शन में, कहा- विमान में दुर्व्यवहार करने वाली किसी भी यात्री को बख्शा नहीं जाएगा

विमानन सुरक्षा निगरानी संस्था बीसीएएस के प्रमुख जुल्फिकार हसन ने कहा कि दुर्व्यवहार करने वाले यात्रियों को कानून के दायरे में लाना चाहिए और ऐसे किसी भी यात्री को बख्शा नहीं जाना चाहिए। नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के प्रमुख हसन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ऐसे यात्री एक गंभीर समस्या बन गए हैं और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें (दुर्व्यवहार करने वालों को) देश के कानून के दायरे में लाना चाहिए… कोई भी ऐसा उपद्रवी यात्री सजा से बच न पाए।” हाल ही में ऐसे कई यात्रियों को लेकर शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। इस संबंध में नागरिक विमाान महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा कार्रवाई की जाती है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एयरलाइन की आंतरिक समिति की सिफारिश के बाद वर्ष 2022 में अलग-अलग अवधि के लिए कुल 63 यात्रियों के नाम ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में डाले गए।

नागरिक विमानन राज्य मंत्री वी. के. सिंह ने 20 जुलाई को लोकसभा को बताया था, ‘‘ वर्ष 2023 में 15 जुलाई तक 37 यात्रियों के नाम ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में डाले गए हैं। मास्क न पहनने या चालक दल के सदस्यों के निर्देशों का पालन न करने से संबंधित नियमों उल्लंघन के लिए किसी यात्री का नाम ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में डाला जाता है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...