Breaking News in Hindi

‘CAA को लागू नहीं होने दूंगी’, ममता बनर्जी की बीजेपी को चुनौती, कहा- 400 छोड़िए पहले 200 सीटें जीतकर दिखाएं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतने के लक्ष्य का मखौल उड़ाया तथा उसे 200 सीट का आंकड़ा पार करने की चुनौती दी। ममता ने यह भी कहा कि वह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को इस राज्य में लागू होने नहीं देंगी। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि सीएए के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति विदेशी बन जाएगा। उन्होंने लोगों से इसके लिए आवेदन न करने का अनुरोध किया।

‘200 सीट का आंकड़ा पार करने की चुनौती देती हूं’
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने कहा, ‘‘भाजपा कह रही है ‘400 पार’, मैं उन्हें पहले 200 सीट का आंकड़ा पार करने की चुनौती देती हूं। वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 200 से अधिक सीट लाने का आह्वान किया था, लेकिन उसे महज 77 पर रुकना पड़ा।” उन्होंने इस महीने की शुरुआत में लगी चोट के बाद पहली रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘सीएए वैध नागरिकों को विदेशी बनाने का जाल है। हम पश्चिम बंगाल में न तो सीएए और न ही राष्ट्रीय नागरिक पंजी लागू होने देंगे।”

‘महुआ मोइत्रा को बदनाम किया गया’
ममता ने पश्चिम बंगाल में ‘‘भाजपा से हाथ मिलाने” के लिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने टीएमसी प्रत्याशी महुआ मोइत्रा के समर्थन में कृष्णानगर में एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में कोई ‘इंडिया’ गठबंधन नहीं है। माकपा और कांग्रेस बंगाल में भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सांसद महुआ मोइत्रा को बदनाम किया गया और उन्हें लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया, क्योंकि वह भाजपा के खिलाफ मुखर थीं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...