Breaking News in Hindi

CM मोहन यादव भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण, विजयवर्गीय इंदौर और डिप्टी सीएम जबलपुर में फहराएंगे तिरंगा

भोपाल : कल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राजधानी भोपाल में ध्वजारोहण करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव कल राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जबलपुर में, राजेंद्र शुक्ला सागर में, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में, प्रहलाद पटेल रीवा में, करण सिंह वर्मा सिवनी में, उदय प्रताप सिंह कटनी में, संपत्तिया उइके सिंगरौली में, तुलसी सिलावट ग्वालियर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। मंत्री रामनिवास रावत दमोह में, एंदल सिंह कंसाना दतिया, निर्मला भूरिया मंदसौर, गोविंद राजपूत गुना, विश्वास सारंग हरदा, नारायण सिंह कुशवाह शाजापुर, नागर सिंह चौहान आगर, प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी, राकेश शुक्ला अशोकनगर, चैतन्य कश्यप राजगढ़, इंदर सिंह परमार बड़वानी में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वज फहराएंगे।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर में, धर्मेंद्र लोधी खंडवा में, दिलीप जायसवाल सीधी में, गौतम टेटवाल उज्जैन में, लखन पटेल विदिशा में और नारायण सिंह पंवार रायसेन में ध्वज फहराएंगे। राज्य मंत्री नरेंद्र पटेल बैतूल में, प्रतिमा बागरी डिंडोरी में, दिलीप अहिरवार अनूपपुर में और राधा सिंह मैहर में ध्वजारोहण करेंगी। शेष जिलों में संबंधित जिलों के कलेक्टर ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...