Breaking News in Hindi

INDIA हर कुर्बानी देने को तैयार, खरगे से मिले AAP सांसद संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की. जेल से रिहा होने के बाद संजय सिंह की कांग्रेस नेताओं से यह पहली मुलाकात है. इस मुलाकात पर आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि तानाशाह मोदी सरकार देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है. देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए ही INDIA हर कुर्बानी देने को तैयार है.

आगे की लड़ाई के लिए लेना था आशीर्वाद

वहीं, खरगे से मुलाकात के बाद संजय सिंह ने कहा कि वह (खरगे) सदन में हमारा हौसला बढ़ाते हैं. वह हमारे लीडर ऑफ अपोजिशन हैं. जेल से छूटने के बाद मुझे उनसे मिलना था और आगे की लड़ाई के लिए उनका आशीर्वाद लेना था. मुलाकात के दौरान हमने इंडिया अलायंस का न्यूनतम साझा कार्यक्रम (CMP) जारी करने का प्रस्ताव भी रखा ताकि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के बाद हम लोगों के सामने वो कौन-कौन से प्रमुख मुद्दे रखेंगे, जो हम जनता के सामने रखेंगे, इसको लेकर चर्चा हुई.

इन मुद्दो पर हुई चर्चा

साथ ही साथ जिस तरीके से संविधान को खत्म किया जा रहा है, जिस तरीके से विपक्षी नेताओं को जेल में डाला जा रहा है, इस पर बातचीत हुई. इसके अलावा जिस तरीके से ED-CBI का दुरुपोग हो रहा है, जिस तरह से अरविंद केजरीवाल जी को जेल में इस समय प्रताड़ित किया जा रहा है और उनके जो भी न्यूनतम अधिकार हैं, वो भी छीने जा रहा हैं. इन सारे बिन्दुओं पर बातचीत हुई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...