Breaking News in Hindi

Indore Crime News: रालामंडल अभयारण्य में मनचलों ने लड़की को छेड़ा वनकर्मियों ने लगवाई उठक-बैठक

 इंदौर। रविवार को पर्यावरण के बीच मौसम का आनंद लेने पहुंची एक लड़की को कुछ मनचले युवकों ने छेड़ा। रालामंडल अभयारण्य के शिकारगाह पर युवक लड़की से छेड़छाड़ करने लगे। युवकों ने अश्लील फब्तियां कसी। इसका विरोध करते हुए लड़की ने अभयारण्य रेंजर से शिकायत कर दी। बाद में पर्यटकों की मौजूदगी के बीच वनकर्मियों ने मनचले युवकों को उठक-बैठक लगाई, जिसमें तीन युवक बाइक-मोबाइल छोड़कर भाग गए। सोमवार को विवाद बढ़ गया और मनचले अपने स्वजन के साथ रालामंडल पहुंचे। स्वजन को हकीकत बताई तो मनचलों ने लड़की से माफी मांगी।

दरअसल, रविवार शाम को परिवार के साथ रालामंडल घूमने आई लड़की को शिकारगाह पर युसूफ और उसके साथियों ने छेड़ा। पहले लड़की और उसके भाई ने इसका विरोध किया। फिर मनचले उनके पीछे-पीछे चलने लगे। शिकारगाह से नीचे उतरने के बाद लड़की ने इसके बारे में रेंजर योगेश यादव को बताया। उन्होंने मनचलों को अभयारण्य के गेट पर रोका। पहले युवक बदतमीजी करने लगे। इस दौरान तीन युवक मौका देखकर भाग गए।वनकर्मियों ने मनचलों से नाम-पता पूछा तो वे घबरा गए। फिर इन मनचलों को गेट पर पांच मिनट तक उठक-बैठक लगवाई।

दूसरे दिन स्वजन को लेकर पहुंच गए मनचले

वनकर्मियों के मुताबिक, तीन लड़के नाबालिग हैं। बाकी मनचलों के बारे में जानकारी निकाली, क्योंकि वे अपना मोबाइल-बाइक छोड़ गए थे। सोमवार को मनचले अपने परिजन के साथ लकड़ी डिपो में पहुंचे। देखते ही देखते भीड़ जमा होने लगी। पहले वनकर्मियों पर परिजन नाराज हुए। बाद में अधिकारियों ने युवकों की करतूत बताई। यहां तक की लड़की और उसके भाई को भी बुलाया। तेजाजी नगर थाने में पुलिस को लिखित शिकायत करने की बात कही। मगर लड़की ने मना कर दिया। बाद में मनचलों को माफी मंगवाकर छोड़ दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....