Breaking News in Hindi

Jaipur Earthquake: 16 मिनट में भूकंप के 3 झटके, शुक्रवार सुबह जयपुर में डोली धरती

जयपुर। राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार सुबह महज 16 मिनट में भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। झटके इतने तेज थे कि लोग सहम कर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र प्रसिद्ध खाटू श्याम बताया जा रहा है। अब तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, एक घंटे में भूकंप के तीन झटकों से लोगों में दहशत है।
पहला भूकंप सुबह 4.10 बजे आया और 10 किमी की उथली गहराई पर आया। इसके बाद सुबह 4:23 पर 3.1 तीव्रता का भूकंप आया और सुबह 4:25 बजे 3.4 तीव्रता का भूकंप आया।

जयपुर में भूकंप, 16 मिनट में 3 झटके

    • 3 बार लगातार भूकंप के झटके
    • भूकंप का पहला झटका सुबह 4.10 बजे
    • दूसरा झटका 4.23 बजे
    • तीसरा झटका 4.25 बजे

मणिपुर के उखरुल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता

इस बीच, मणिपुर के उखरुल में भी शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.5 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप के झटके लगने के बाद लोग घरों से बाहर आए गए। यहां भी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...