Breaking News in Hindi

Katni News : कटनी में बेटे को दूध पिलाने पेड़ के नीचे लेटी थी मां डाल गिरने से दोनों की मौत

कटनी। रीठी के लालपुरा गांव में खेत की रखवाली के दौरान अपने आठ माह के बेटे को दूध पिलाने एक मां पेड़ के नीचे लेट गई। अचानक पेड़ की डाल दोनों पर गिरी और जब तक दोनों को निकाला जाता दोनों की ही मौत हो चुकी थी। हृदय विदारक घटना में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी पहुंचाए हैं और मामले की जांच कर रही है।

पति के साथ खेत की तकवारी कर रही थी

लालपुरा निवासी सुनतिया बाई पति धनीराम आदिवासी 22 वर्ष गांव में ही खेत की तकवारी का काम करती थी। रविवार को वह पति के साथ खेत की तकवारी कर रही थी और बेटे दीपक आठ माह को उसने एक महुआ के पेड़ के नीचे लेटा रखा था। शाम को महिला बेटे को पेड़ के नीचे लेट कर दूध पिला रही थी, उसी दौरान अचानक महुआ के पेड़ की डाली गिर गई, जिसमें मां बेटे दोनों दब गए। आसपास के लोगों ने डाल को हटाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने जेसीबी की मदद से डाल को अलग कराया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी दुर्घटना में मां के साथ 8 माह के बेटे दीपक की भी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीएम को भिजवाए हैं और मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...