Breaking News in Hindi

MP के इस शहर में दिखा दुर्लभ प्रजाति का हरे रंग का सांप, देखकर दंग रह गए लोग…

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में हरे रंग का सांप देखकर लोग हैरान हो गए। आपको बता दें की सोन चिरैया होटल के पीछे एक कॉलोनी में यह सांप निकला था। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सर्प मित्र सलमान पठान को दी सूचना मिलने के बाद सलमान पठान मौके पर पहुंचे और सुरक्षित सांप का रेस्क्यू किया गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि उन्होंने पहली बार इस रंग का सांप इस क्षेत्र में देखा है।

वहीं सर्प मित्र सलमान पठान ने बताया है कि यह सांप ग्रीन कील बैक सांप के नाम से जाना जाता है। जो कि भारत में काफी कम पाया जाता है इसके साथ ही यह सांप दिखने में काफी खूबसूरत होता है और आधा जहरीला होता है। सर्पमित्र सलमान पठान ने सांप को जंगल में छोड़ दिया है।

आपको बता दें की शिवपुरी जिले के सोन चिरैया होटल के पीछे रविवार को कॉलोनी में हरे रंग का सांप देखकर सभी लोग हैरान हो गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने सांप का वीडियो बनाना भी शुरू कर दिया और सर्प मित्र को तत्काल इसकी सूचना दी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...