Breaking News in Hindi

MP Election 2023: बैतूल में सीएम शिवराज ने कहा- आदिवासियों की जमीन डुबाकर नहीं बनाया जाएगा कोई बांध

बैतूल। जिले के घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में आने वाले ग्राम बीजादेही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जन सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की जमीन डूबाकर कोई भी बांध इस क्षेत्र में नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस क्षेत्र में सीतलझिरी जलाशय का निर्माण किया जाना है लेकिन इसमें किसी की भी जमीन डूब में नहीं आएगी।

सीएम ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में कई बहनें छूट गई हैं। उनके नाम भी सरकार बनने के बाद जोड़ दिए जाएंगे। मैं किसी भी बहन से भेद नहीं करूंगा। भाजपा सरकार ने किसानों के लिए कई फैसले किए हैं। अब धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी जाएगी। गेहूं 2700 रुपये प्रति क्विंटल खरीदेंगे ताकि किसानों को फसल का सही दाम मिल सके। अब मैं लखपति योजना बनाऊंगा जिसमें स्वसहायता समूह की बहनों को लखपति बनाऊंगा।

बहनों के लिए सीएम ने किए कई ऐलान

मेरी हर बहन को इज्जत और सम्मान मिलना चाहिए और यह हम करेंगे। इतने काम चालू करूंगा समूह के माध्यम से कि हर बहन लखपति बन सकें। मेरी बुजुर्ग बहनों को भी 1500 रुपये मिलेंगे। कांग्रेस ने बेटियों की शादी कराने के बाद रुपये ही नहीं दिए। अब कन्या विवाह भी होगा और एक लाख रुपये देकरबेटी को विदा करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में 10 सीएम राइज स्कूल बनाएंगे इसमें एक बीजादेही में भी बनेगा।रसोई गैस का सिलेंडर 450 रुपये में ही दूंगा। बिजली बिल भी आप 100 रुपये ही देना बाकी मैं भरूंगा। जन सभा में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...