Breaking News in Hindi

MP Election 2023: भाजपा की जीत के लिए शनि की शरण में पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष

मुरैना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए मतगणना से पहले आशीर्वाद लेने शनिदेव की शरण में पहुंचे। नड्डा त्रेतायुगीन शनिदेव के मंदिर पर शनिश्चरा पहाड़ पर पहुंचे। उन्होंने शनि का तेलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की। जिससे मध्यप्रदेश सहित राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में पार्टी की विजय हो सके और सरकार बन सके। जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित कई भाजपा नेता शनि मंदिर पहुंचे थे। शनि की पूजा सिंधिया राजघराने के कुलगुरू ने करवाई। यहां बता दें कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को दतिया में पीतांबरा माई के दर्शन करने के लिए भी पहुंचे थे। यहां पर भी नड्डा ने पूजा अर्चना की थी। हालांकि इस दौरान उन्‍होंने मीडिया से बात नहीं की और वे बात करने से बच रहे थे। इस दौरान शनि मंदिर पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था बढाई गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...