Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

Mp Election 2023 Results : मंडला में कांग्रेस आगे, निवास से फग्‍गन सिंह कुलस्ते को 70178 मत मिले

मंडला। मंडला जिला मुख्यालय के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रही मतगणना के दूसरे राउंड की घोषणा हो चुकी है। जिसमें अप्रत्याशित नतीजे सामने आए हैं। मतगणना के अनुसार, दूसरे राउंड में मंडला जिले की तीनों विधानसभाओं मंडला, निवास एवं बिछिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 14 राउंड में निवास से चैन सिंह बरकड़े को 77759 व फगन सिंह कुलस्ते को 70178 मत मिले

फग्गन सिंह कुलस्ते दूसरे राउंड में भी कांग्रेस से पीछे

निवास विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के फग्गन सिंह कुलस्ते दूसरे राउंड में भी कांग्रेस से पीछे चल रहे हैं।नतीजे के अनुसार मंडला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अशोक मार्शकोले को अब तक कुल 11,731 वोट मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी संपत्तिया उईके को अब तक कुल 8956 वोट मिले हैं। जबकि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी इंदर सिंह उईके को अब तक कुल 593 वोट मिले हैं। दूसरी ओर बिछिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के नारायण सिंह पट्टा को अब तक कुल 8177 वोट मिले हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी के डॉक्टर विजय आनंद मरावी को कुल 6582 वोट मिले हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कमलेश तेकाम यहां पर दूसरे नंबर पर हैं। इन्हें कुल 7480 वोट मिले हैं।

निवास विधानसभा क्रमांक 106 से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चैन सिंह बरकड़े आगे

इसके अलावा निवास विधानसभा क्रमांक 106 से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चैन सिंह बरकड़े आगे हैं। इन्हें 7298 वोट मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी फगन सिंह कुलस्ते दूसरे नंबर पर हैं। इन्हें 5283 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर देवेंद्र मरावी इन्हें 666 वोट मिले हैं। नोटा की संख्या 278 है। अब तक कुल 13770 मत गणना हो चुकी है।

मंडला में कांग्रेस के प्रत्याशी डॉक्टर अशोक मार्सकोले आगे हैं

विधानसभा क्रमांक 107 मंडला में कांग्रेस के प्रत्याशी डॉक्टर अशोक मार्सकोले आगे हैं, इन्हें 6402 वोट मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी संपत्तियां उइके को 3946 वोट मिले हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के इंद्र सिंह को 403 वोट मिले हैं। अब तक कुल 11,366 की मतगणना हो चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.